अर्थ : गुरुद्वारे से सम्बन्धित वह स्थान जहाँ लोगों को खाने के लिए भोजन बाँटा जाता है।
उदाहरण :
हम लोग प्रसाद लेने के लिए लंगर में चले गये।
पर्यायवाची : सत्र
अर्थ : वह भोजन जो भक्तों, आगन्तुकों,अमीरों-गरीबों आदि को एक पंगत में बैठाकर वितरित किया जाता हो।
उदाहरण :
हम लोग लंगर लेने गुरुद्वारे जा रहे हैं।
अर्थ : रस्सी, तार आदि से बँधी और लटकती हुई कोई भारी चीज।
उदाहरण :
लंगर का उपयोग कई प्रकार की मशीनों में उनकी गति ठीक रखने के लिए होता है।
अर्थ : जल जहाज़ों में काम आनेवाला बड़ा और मोटा रस्सा या भारी साँकल।
उदाहरण :
वह लंगर समेट रहा है।
अर्थ : दूध पीकर पलनेवाले जीवों के नरों की इंद्रिय के नीचे की थैली जिसमें दो गुठलियाँ होती हैं।
उदाहरण :
उसके अंडकोश में घाव हो गया है।
पर्यायवाची : अंड, अंड कोश, अंड कोष, अंड-कोश, अंड-कोष, अंडकोश, अंडकोष, अण्ड, अण्ड कोश, अण्ड कोष, अण्ड-कोश, अण्ड-कोष, अण्डकोश, अण्डकोष, आँड, कोश, कोष, फोता, मुष्क, मुष्कर, रमण, वृषण
अर्थ : कमर के नीचे का भाग।
उदाहरण :
उसने अपना लंगर धोती से ढक लिया।
अर्थ : चाँदी का तोड़ा।
उदाहरण :
उसके पैरों में लंगर अच्छा लगता है।
अर्थ : दूर-दूर पर टांका लगी हुई सिलाई या कपड़े में वे टाँके जो पक्की सिलाई के पहले डाले जाते हैं।
उदाहरण :
दर्ज़ी ने कोट की पहले कच्ची सिलाई की।
पर्यायवाची : कच्चा टाँका, कच्ची बखिया, कच्ची सिलाई