अर्थ : एक छोटा कँटीला पौधा।
उदाहरण :
पगडंडी के दोनों ओर बहुत गोखरू हैं।
पर्यायवाची : अमरपुष्प, अमरपुष्पक, अश्व-दंष्ट्रा, अश्वद्रंष्ट्रा, अस्वादुकंटक, इक्षुगंधा, इक्षुगन्धा, इक्षुर, गोखरू, पलंकषी, वनशृंगार
अर्थ : एक पेड़ जिसमें लाल पुष्प लगते हैं।
उदाहरण :
इस बाग में पलाश की अधिकता है।
पर्यायवाची : कनक, किंशुक, किंशुक वृक्ष, केसू, टेसुआ, टेसू, डाख, ढाँक, ढाक, त्रिपर्ण, त्रिपर्णा, त्रिवृंत, त्रिवृन्त, धाक, पड़ाशी, पलंकषी, पलाश, पलाश वृक्ष, पलास, पूत, पूत-द्रु, पूतदारु, पूतद्रु, बहुपत्र, ब्रह्मद्रुम, ब्रह्मपादप, ब्रह्मवृक्ष, महावरोह, मेघद्वार, यूप्य, रक्तपुष्पक, राजादन, लाक्षातरु, वक्रपुष्प, वातपोथ, वातपोथक
अर्थ : एक लाल पदार्थ जिसे कुछ विशिष्ट वृक्षों की टहनियों पर लाल रंग के कुछ छोटे कीड़े बनाते हैं।
उदाहरण :
दुर्योधन ने पांडवों को जला डालने के लिए लाख का घर बनवाया था।
पर्यायवाची : अरक्त, अलक्त, अलक्तक, कृमिजा, गंधमादनी, गंधमादिनी, गन्धमादनी, गन्धमादिनी, जंतुका, जन्तुका, पलंकषी, पित्तारि, मुचक, रंगजननी, रंगमाता, रंगमातृका, रक्ता, रङ्गमाता, रङ्गमातृका, लाक्ष, लाक्षा, लाख, लाह, ह्रीकु