अर्थ : शेर, चीते आदि की जाति का परंतु उनसे छोटा एक पशु जो प्रायः घरों में रहता है और पाला जाता है।
उदाहरण :
बिल्ली ने दौड़कर चूहे को पकड़ लिया।
पर्यायवाची : त्रिशंकु, नकतंचर, नक्तञ्चर, पूतिका, बिड़ालिका, बिलाई, बिलारी, बिलैया, बिल्ली, मँजार, मार्जारी, मार्जारीय, मार्जालीय, मेनाद, विराल, विषदंत, विषदंश, विषदन्त, वृषाहार, व्याघ्रमुख, शाला-वृक, शालावृक
अर्थ : एक लाल पदार्थ जिसे कुछ विशिष्ट वृक्षों की टहनियों पर लाल रंग के कुछ छोटे कीड़े बनाते हैं।
उदाहरण :
दुर्योधन ने पांडवों को जला डालने के लिए लाख का घर बनवाया था।
पर्यायवाची : अरक्त, अलक्त, अलक्तक, कृमिजा, गंधमादनी, गंधमादिनी, गन्धमादनी, गन्धमादिनी, जंतुका, जन्तुका, पलंकषा, पलंकषी, पित्तारि, मुचक, रंगजननी, रंगमाता, रंगमातृका, रक्ता, रङ्गमाता, रङ्गमातृका, लाक्ष, लाक्षा, लाख, लाह