अर्थ : किसी बड़ी वस्तु में कोई छोटी वस्तु किसी माध्यम से जैसे सुई डोरे आदि से जोड़ना।
उदाहरण :
लता कुर्ते में बटन टाँक रही है।
पर्यायवाची : टँकाई करना, लगाना
अर्थ : कपड़े आदि के टुकड़ों को तागे आदि की सहायता से जोड़ना।
उदाहरण :
दर्ज़ी कुर्ता सी रहा है।
पर्यायवाची : टाँका मारना, टाँका लगाना, सिलना, सिलाई करना, सीना
अर्थ : खाते, काग़ज़ आदि में लिखना।
उदाहरण :
महाजन ने आसामी को पैसे देकर उसे अपने बही-खाते में चढ़ाया।
पर्यायवाची : चढ़ाना, दर्ज करना, दाख़िल करना, दाखिल करना, पावना करना
अर्थ : कोई बात याद रखने के लिए लिख लेना।
उदाहरण :
रानी ने अपनी सहेली की शादी की तारीख़ पंचांग पर टाँक दी।