अर्थ : वृत्त या पिंड की तरह की बड़ी गोल चीज।
उदाहरण :
बच्चा बरफ़ का गोला खा रहा है।
उसने बाजार से ऊन का गोला खरीदा।
अर्थ : अनाजों की खरीद-बिक्री की जगह।
उदाहरण :
इस शहर में एक बहुत बड़ी अनाज मंडी है।
पर्यायवाची : अंजही, अञ्जही, अनाज मंडी, अन्न-कोष्ठ, अन्नकोष्ठ, खत्ती, गंज, गल्ला मंडी, ग़ल्ला मंडी
अर्थ : वह बाज़ार जहाँ अनाज या किराने की बड़ी दुकानें हों।
उदाहरण :
आग लगने से गोला की कई दुकानें जलकर राख हो गयीं।
अर्थ : किसी काम के लिए बनाया गया चीथड़े का गोला।
उदाहरण :
दीवारों की पुताई गोले से की जाती है।