अर्थ : सनातन धर्म के एक प्रधान एवं अग्रपूज्य देवता जिनका शरीर मनुष्य का और सिर हाथी का होता है।
उदाहरण :
गणेश जी का वाहन मूषक है। किसी भी कार्य या मङ्गल कार्य के शुभारम्भ में श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
पर्यायवाची : अंबिकेय, अम्बिकेय, आंबिकेय, आखुवाहन, आम्बिकेय, इभानन, एकदंत, एकदन्त, करिबदन, करिवदन, काममाली, गजकर्ण, गजमुख, गजवदन, गजशीश, गजानन, गणनाथ, गणनायक, गणपति, गणेश, गणेश्वर, गौरीज, द्विदेह, द्विपास्य, द्विमातुर, द्विमातृज, द्वैमातुर, नवनीत-गणप, नागमुख, पृथ्वीगर्भ, भालचंद्र, भालचन्द्र, मंगलारंभ, महागणपति, मूषकवाहन, लंबोदर, लम्बोदर, वक्रतुंड, वक्रतुण्ड, वज्रतुंड, वज्रतुण्ड, वारणानन, विघ्नजीत, विघ्ननायक, विघ्ननाशक, विघ्ननाशन, विघ्नपति, विघ्नराज, विघ्नविनायक, विघ्नेश, विघ्नेश्वर, विनायक, वृषकेतन, श्रीगणेश, सिंधुरवदन, सिन्धुरवदन, हरिहय, हेरंब, हेरम्ब, हेरांब, हेरुक
अर्थ : एक वैदिक देवता जो जल के अधिपति माने गये हैं।
उदाहरण :
वेदों में वरुण की पूजा का विधान है।
पर्यायवाची : अंबुराज, अपांपति, अर्णवमंदिर, कुंडली, कुण्डली, केश, केशगर्भ, जंबूक, जल देवता, जलपति, जलाधिप, जलेश, जलेश्वर, तोयेश, दहर, दैत्यदेव, धर्मपति, नंदपाल, नदीन, नदीपति, नदीभल्लातक, नन्दपाल, पयोदेव, पाथस्पति, पाशहस्त, मकराश्व, यादःपति, यादीश, वरुण, वरुण देव, वाम, वारिनाथ, वारिलोमा, संवृत, संवृत्त, सलिलपति, सलिलराज, सलिलेश
अर्थ : हिंदुओं के चार वर्णों में से पहले वर्ण का मनुष्य।
उदाहरण :
पंडित श्याम नारायण एक श्रेष्ठ ब्राह्मण हैं।
आज का ब्राह्मण अपने कर्म से विचलित होता जा रहा है।
ब्राह्मणों की उत्पत्ति अग्नि से मानी गई है।
पर्यायवाची : अनलमुख, आग्नेय, त्रयीमुख, द्विज, द्विजपति, द्विजाति, द्विजेंद्र, द्विजेन्द्र, द्विजेश, नृदेव, नृदेवता, पंडित, बाम्हन, ब्रह्मण, ब्राह्मण, भू-देव, भू-देवता, भू-सुर, भूदेव, भूदेवता, भूमिदेव, भूसुर, महिदेव, माहन, माहनीय, मैत्र, योगचक्षु, लहेर, वर्णज्येष्ठ, विप्र, वेदगर्भ, वेदाधिदेव, शिखी, सावित्र