अर्थ : वह जो युद्ध करता हो।
उदाहरण :
सच्चा योद्धा समर भूमि में अपनी जान दे देता है लेकिन पीठ नहीं दिखाता है।
पर्यायवाची : आयुधजीवी, आयुधी, जंगावर, जोधा, प्रहर्ता, बाष्कल, युयुधान, योद्धा, योध, योधक, योधा, योधी, योधेय, रणकारी, लड़ाका, विक्रांत, विक्रान्त, वीर, शस्त्रजीवी, संग्रामी, सामंत, सामन्त, सिपाही, सूरमा
अर्थ : युधिष्ठिर का एक पुत्र।
उदाहरण :
यौधेय का वर्णन महाभारत में मिलता है।
अर्थ : प्राचीन भारत की एक जाति जो बहुत बहादुर होती थी।
उदाहरण :
यौधेय जाति के लोगों का निवास स्थान आधुनिक हरियाणा के आस-पास था।