अर्थ : किसी पदार्थ के आग से जलने का अंत करना या आग को शांत करना।
उदाहरण :
उसने दीपक को बुझा दिया।
पर्यायवाची : बुताना
अर्थ : तपी हुई वस्तु विशेषकर धातुओं को पानी या अन्य तरल पदार्थ में डालकर ठंडा करना।
उदाहरण :
लोहार औजार बुझा रहा है।
अर्थ : विद्युत से जलती हुई वस्तु को बंद करना या इस अवस्था में करना कि वह जलना या प्रकाश देना बंद कर दे।
उदाहरण :
उसने बटन दबाकर बत्ती को बुझा दिया।
अर्थ : किसी वस्तु आदि की गर्मी कम करना या शांत करना या उसमें से गर्मी, ताप आदि को निकाल देना।
उदाहरण :
वैज्ञानिक कोई और दुर्घटना न हो इसलिए रिएक्टरों को बुझा रहे हैं।
पर्यायवाची : ठंडा करना
अर्थ : * (इलेक्ट्रानिकी) जब प्रेरक परिपथ में विद्युत प्रवाह बंद हो तो (स्फुरण) रोकना या किसी उपकरण या घटक में (दोलन या प्रवाह) रोकना।
उदाहरण :
बिजली-मिस्त्री ने खराब स्विच से निकल रहे स्फुर्लिंग को बुझाया।
पर्यायवाची : क्वेंच करना, क्वेन्च करना
अर्थ : छुरी,तलवार आदि शस्त्रों के फलों को तपाकर किसी विषैले तरल पदार्थ में डालना ताकि फल पर जहर की परत चढ़ जाए।
उदाहरण :
शिकारी आखेट करने के लिए शस्त्रों को जहर में बुझा रहा है।