अर्थ : किसी बात या विषय के गूढ़ तत्त्व या रहस्य की जानकारी प्राप्त करना।
उदाहरण :
चिकित्सक इस नए रोग के कारणों का पता लगा रहे हैं।
पर्यायवाची : खोजना, ज्ञात करना, ढूँढना, ढूँढ़ना, तलाश करना, तलाशना, पता चलाना, मालूम करना
अर्थ : किसी अज्ञात वस्तु या बात आदि के बारे में जानकारी हासिल करना।
उदाहरण :
कोलम्बस ने अमरीका की खोज की थी।
पर्यायवाची : आविष्कार करना, खोज करना, खोज निकालना, डिस्कवर्ड, ढूँढ निकालना, ढूंढ निकालना
अर्थ : विशेष वस्तु, समय, स्थिति आदि पाने की इच्छा रखना।
उदाहरण :
भारत नए प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण के लिए उचित समय खोज रहा है।
पर्यायवाची : खोज करना, खोजना, ढूँढना, ढूँढ़ना, तलाश करना, तलाशना, देखना, पता करना, फ़िराक़ में होना, फिराक में होना