अर्थ : किसी ऐसी वस्तु को खींच या निकालकर अलग करना जिसकी जड़ या नीचे का भाग भूमि के भीतर गढ़ा, जमा या धँसा हो।
उदाहरण :
पेड़-पौधे या कील-काँटे उखाड़ना।
माली खरपतवार उखाड़ रहा है।
पर्यायवाची : उकटना, उकीरना, उखाड़ फेंकना, उखाड़ना, उखारना, उखेड़ना, उखेरना, उछटाना, उछीनना, उत्पाटना, उन्मूलन करना, उपाटना
अर्थ : ऐसा उपाय या प्रयत्न करना जिससे किसी का मन कहीं न लगे।
उदाहरण :
रोज की लड़ाई-झगड़े ने घर से मेरा मन ही उचाट दिया है।
पर्यायवाची : उचाट देना, उचाटना, उछाँटना, उदासीन करना, विरक्त करना