अर्थ : ऋषियों और मुनियों के रहने का स्थान।
उदाहरण :
वनवास के दौरान श्रीराम ने पंचवटी में अपना आश्रम बनाया।
पर्यायवाची : कुटिया
अर्थ : हिन्दुओं के जीवन की चार अवस्थाएँ - ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास।
उदाहरण :
आश्रम व्यवस्था वैदिक युग में प्रचलित थी।
पर्यायवाची : चतुराश्रम
अर्थ : दशनामी संन्यासियों में से एक।
उदाहरण :
आश्रम द्वारिका में रहते थे।
पर्यायवाची : आश्रम संन्यासी