अर्थ : जो बिना विचलन या रुकावट या बाधा के जारी रहे या सीधा हो या दूसरे की अपेक्षा छोटा और सटीक हो।
उदाहरण :
यहाँ से दिल्ली जाने का सीधा रास्ता बताइए।
यहाँ से मुम्बई के लिए कई सीधी उड़ानें हैं।
अर्थ : जिसमें और किसी प्रकार का अंतर्भाव, फेर या लगाव न हो।
उदाहरण :
क्या आप कभी सीधी बात नहीं कर सकते।
पर्यायवाची : प्रत्यक्ष
अर्थ : जिसका अगला या ऊपरी भाग सामने या ठीक जगह पर हो।
उदाहरण :
तुमने सीधे कपड़े को उल्टा करके पहन लिया।
अर्थ : जिसको रिकार्ड न किया गया हो।
उदाहरण :
अभी आप दूरदर्शन से क्रिकेट का सीधा प्रसारण देख रहे हैं।
पर्यायवाची : अनरिकार्डिड, अनरिकार्डेड, अनरिकॉर्डिड, अनरिकॉर्डेड, लाइव
अर्थ : जिसके मन में छल-कपट न हो और जो एकदम सीधा-सादा हो।
उदाहरण :
आजकल सीधे लोगों को बुद्धू समझा जाता है।
पर्यायवाची : अकुटिल, अबोध, अरबीला, अवक्र, असयाना, उड़नफाखता, उड़नफाख्ता, निःकपट, निर्व्याज, निश्छल, निष्कपट, प्रांजल, भोला, भोला भाला, भोला-भाला, भोलाभाला, मुग्धमति, रास्तबाज, रास्तबाज़, सरल, साफ, साफ़, सीधा सादा, सीधा-सादा, हसील
अर्थ : वह अनपकी भोजन सामग्री जो किसी को बनाकर खाने के लिए दी जाए।
उदाहरण :
साधु बाबा ने सीधा लेकर अपना भोजन स्वयं बनाया।
अर्थ : बिना मुड़े, घूमे या झुके।
उदाहरण :
आप यहाँ से सीधे जाइए और डाकखाने से बाएँ मुड़ जाइएगा।
पर्यायवाची : सीधे
अर्थ : शिष्ट व्यवहार से या अच्छी तरह से।
उदाहरण :
वह मुझसे कभी सीधे बात नहीं करती।
पर्यायवाची : शिष्टतापूर्वक, सभ्यतापूर्वक, सीधे