अर्थ : मिश्रित जाति या वर्ग।
उदाहरण :
भारत में अनेक संकर जातियाँ हैं।
पर्यायवाची : संकर जाति, सङ्कर, सङ्कर जाति
अर्थ : उन्नत किस्म बनाने या कोई नई जाति या वर्ग उत्पन्न करने के लिए भिन्न-भिन्न जातियों या वर्गों के जन्तुओं या पौधों में संसर्ग कराने की क्रिया।
उदाहरण :
घोड़े और गधे के संकर से खच्चर बना है।
पर्यायवाची : सङ्कर
अर्थ : दो या दो से अधिक रागों के योग से बना राग।
उदाहरण :
केदारनट एक संकर राग है।
पर्यायवाची : मिश्र राग, संकर राग, संकर-राग, संकरराग, संकीर्ण, संकीर्ण राग, संकीर्णराग, सङ्कर, सङ्कर राग, सङ्कर-राग, सङ्करराग, सङ्कीर्ण, सङ्कीर्ण राग, सङ्कीर्णराग