अर्थ : शिक्षा आदि के द्वारा प्राप्त किया हुआ ज्ञान।
उदाहरण :
प्राचीन काल में काशी विद्या का केंद्र माना जाता था।
पर्यायवाची : इल्म
अर्थ : मोक्ष की प्राप्ति या परम-पुरुषार्थ की सिद्धि करने वाला ज्ञान।
उदाहरण :
विद्या के अभाव में जीव जन्म-मरण के फेरे में पड़ा रहता है।
अर्थ : आर्याछंद का एक भेद।
उदाहरण :
विद्या में तेइस गुरु और ग्यारह लघु मात्राएँ होती हैं।