अर्थ : लिखी हुई वस्तु।
उदाहरण :
पत्र, दस्तावेज, पद्य, गद्य आदि सभी लेख हैं।
पर्यायवाची : आलेख्य, इबारत, लेखन, लेखन वस्तु, लेख्य, लेख्य वस्तु
अर्थ : ताम्र-पत्रों, शिला-लेखों, सिक्कों आदि में लिखे या उत्कीर्ण किए हुए अक्षर, बात या विवरण।
उदाहरण :
खुदाई में तरह-तरह के उत्कीर्ण लेख मिले हैं।
पर्यायवाची : उत्कीर्ण लेख
अर्थ : आय-व्यय आदि का विवरण।
उदाहरण :
दूकानदार हर दिन का हिसाब अपने खाते में लिखते हैं।
पर्यायवाची : मुहासबा, मुहासिबा, लेखा, लेखा जोखा, लेखा-जोख़ा, शुमार, हिसाब, हिसाब क़िताब, हिसाब किताब, हिसाब-क़िताब, हिसाब-किताब
अर्थ : किसी न्यायालय या न्यायिक अधिकारी द्वारा जारी वह पत्र या विधिक प्रलेख जिसके द्वारा किसी को कोई आज्ञा या आदेश दिया जाता हो।
उदाहरण :
न्यायालय से मिले आज्ञापत्र के अनुसार हमें यह भवन छोड़ देना चाहिए।
पर्यायवाची : आज्ञा पत्र, आज्ञा-पत्र, आज्ञापत्र, आज्ञाफलक, आदेश पत्र, आदेश-पत्र, आदेशपत्र, परवाना, फरमान, फर्मा, फ़रमान, हुकुमनामा, हुक्मनामा