अर्थ : राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन।
उदाहरण :
आजकल देश का शासन भ्रष्टाचारियों के हाथ में है।
पर्यायवाची : अधिशासन, अनुशासन, अभिशासन, अमल, अमीरी, एडमिनिस्ट्रेशन, प्रशासन, राजशाही, राज्य, राज्य व्यवस्था, राज्य-व्यवस्था, शासन, शासन-प्रबंध, शासन-प्रबंधन, सियासत, हुकूमत
अर्थ : वह नियम अथवा व्यवस्था जिसके अनुसार प्रजा के शासन का विधान किया जाता है।
उदाहरण :
भारत की राज्यव्यवस्था कुशल न्यायविदों की देन है।
पर्यायवाची : राज व्यवस्था, राज-काज, राज-व्यवस्था, राजव्यवस्था, राज्य नियम, राज्य व्यवस्था, राज्य-व्यवस्था