अर्थ : स्वर की सूचक वह रेखा या चिह्न जो किसी अक्षर या वर्ण में लगता है।
उदाहरण :
कि में इ की स्वर मात्रा है।
पर्यायवाची : स्वर मात्रा
अर्थ : एक ह्रस्व स्वर का उच्चारण करने के लिए लगने वाला समय।
उदाहरण :
ह्रस्व स्वर की एक मात्रा होती है और दीर्घ स्वर की दो।
अर्थ : संगीत में गीत तथा वाद्य का समय निरूपित करने के लिए उतना काल जितना एक स्वर के उच्चारण में लगता है।
उदाहरण :
संगीत में ताल मात्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है।
पर्यायवाची : ताल मात्रा
अर्थ : वह साधन जिससे कुछ मापा जाए।
उदाहरण :
यह एक लीटर का मापक है।
पर्यायवाची : नाप, पैमाना, मपना, माप, मापक, मापक उपकरण, मापन उपकरण, मापित्र