अर्थ : जन्म देने वाली स्त्री।
उदाहरण :
पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती।
मेरी माँ एक साध्वी महिला हैं।
पर्यायवाची : अंबा, अम्बा, अम्मा, अम्माँ, अम्मां, अम्मीं, अल्ला, जननी, जन्मदात्री, धात्री, प्रजायिनी, प्रसू, महतारी, माँ, मां, माई, मातारी, मातृ, मातृका, मादर, माया, मैया, वरारणि, वालिदा, शिफा
अर्थ : चेचक रोग की अधिष्ठात्री देवी।
उदाहरण :
वह शीतला की पूजा में लीन है।
पर्यायवाची : गर्दभवाहिनी, चेचक माई, माँ शीतला, मां शीतला, शीतला, शीतला देवी, शीतला माँ, शीतला मां, शीतला माता