अर्थ : कुछ खाद्य, पेय आदि पदार्थों को स्वादिष्ट, गुणकारी आदि बनाने के लिए उसमें डाला जाने वाला किसी वनस्पति का कोई भाग।
उदाहरण :
जावित्री,जायफल,जीरा आदि मसाले हैं।
मसालों के प्रयोग से भोजन स्वादिष्ट बनता है।
पर्यायवाची : आहार मसाला
अर्थ : किसी विशेष कार्य के लिए बनाया हुआ औषधियों या रासायनिक द्रव्यों का मिश्रण।
उदाहरण :
इस ढोल का मसाला गिर गया है।
अर्थ : कुछ खाद्य या पेय पदार्थों आदि को अधिक स्वादिष्ट, गुणकारी आदि बनाने के लिए प्रयुक्त मिश्रित पदार्थ।
उदाहरण :
आजकल हर चीज बनाने के लिए तैयार मसाले मिलते हैं।
अर्थ : किसी काम, बात आदि का आधार।
उदाहरण :
आज आपको मजा लेने के लिए अच्छा मसाला मिल गया है।
अर्थ : तेल के लिए मंगल-भाषित।
उदाहरण :
लालटेन का मसाला खत्म हो गया है।