अर्थ : बिछाने या फैलाने की क्रिया।
उदाहरण :
खाट पर चद्दर बिछाने के बाद वह घर में चला गया।
पर्यायवाची : बिछाई
अर्थ : किसी चीज के निर्माण के लिए उसमें लगनेवाली वस्तुओं को व्यवस्थित रखने की क्रिया।
उदाहरण :
हमारे शहर से होकर रेल लाइन बिछाने की योजना है।
पर्यायवाची : बिछाई
अर्थ : बिस्तर, कपड़े आदि को ज़मीन या किसी समतल वस्तु आदि पर पूरी दूरी तक फैलाना।
उदाहरण :
उसने खाट पर चद्दर बिछाई।
पर्यायवाची : डालना
अर्थ : किसी चीज के निर्माण के लिए उसमें लगनेवाली वस्तुओं को क्षैतिज स्थिति में रखना ताकि उसका निर्माण हो सके।
उदाहरण :
सरकार हर शहर से होकर रेल लाइन बिछा रही है।
अर्थ : मारते-मारते या और किसी प्रकार ज़मीन पर लेटाना या गिराना।
उदाहरण :
कुश्तीबाज़ ने प्रतिद्वंदी को ज़मीन पर बिछा दिया।