अर्थ : धार्मिक उपवास के दूसरे दिन का पहला भोजन तथा तत्विषयक कृत्य।
उदाहरण :
दादाजी एकादशी व्रत का पारण तुलसीदल से करते हैं।
अर्थ : पार करने, जाने या होने की क्रिया या भाव।
उदाहरण :
वे नदी पारण के लिए नाव ढूँढ रहे हैं।
पर्यायवाची : पारन
अर्थ : किसी को पार ले जाने की क्रिया या भाव।
उदाहरण :
पारण के बाद उसने नाविक को कुछ पैसे दिए।
पर्यायवाची : पारन