अर्थ : जड़, तने, शाखा तथा पत्तियों से युक्त बहुवर्षीय वनस्पति।
उदाहरण :
पेड़ मनुष्य के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।
पर्यायवाची : अग, अघ्रिप, अनोकह, अमंद, अमन्द, अर्क, आसना, जर्ण, तरु, तरुवर, दरख़्त, दरख्त, नख़्ल, नख्ल, पल्लवी, पादप, पुलाकी, पेड़, प्रतिबंधक, प्रतिबन्धक, बीरो, भूमिजात, रुक्ष, रूँख, रूख, रूखड़ा, रूखरा, विटप, विटपी, वृक्ष, शिखरी, शिखी, साखि, साखी, स्कंधी, स्कन्धी
अर्थ : समुद्र-मन्थन के समय निकला हुआ एक वृक्ष जो इन्द्र के नन्दनकानन में लगा हुआ माना जाता है।
उदाहरण :
पारिजात वृक्ष को कृष्ण ने इन्द्र से छीनकर अपनी प्रिया सत्यभामा के बाग में लगाया था।
पर्यायवाची : द्रुमेश्वर, पारिजात, पारिजात वृक्ष, पारिजातक
अर्थ : यक्षों के राजा जो इंद्र की निधियों के भंडारी माने जाते हैं।
उदाहरण :
कुबेर संबंध में रावण के भाई थे।
पर्यायवाची : अर्थद, अर्थपति, अलकाधिप, अलकाधिपति, अलकापति, अलकेश्वर, ईश्वरसख, एककुंडल, एकनयन, एकपिंगल, ऐलविल, किन्नर राज, कुबेर, कुवेर, गुह्यकेश्वर, धनद, धनधारी, धननाथ, निधिनाथ, निधिप, निधिपति, निधिपाल, नृवाहन, पर्वेश, बहुधनेश्वर, मनुराज, मनुष्यधर्मा, महासत्व, यक्षराज, यक्षेंद्र, यक्षेश्वर, रत्नकर, रत्नगर्भ, रत्नेश, वसुप्रद, वित्तेश, श्रीमत्, श्रीमान्, श्वेतोदर
अर्थ : श्रीकृष्ण के एक पुत्र।
उदाहरण :
द्रुम रुक्मणी के गर्भ से उत्पन्न हुआ था।
अर्थ : एक राजा।
उदाहरण :
द्रुम पूर्व जन्म में शिवि नामक दैत्य था।