पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से घोड़ा शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

घोड़ा   संज्ञा

१. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी

अर्थ : सींगरहित एक चौपाया जो गाड़ी खींचने और सवारी के काम में आता है।

उदाहरण : राणा प्रताप के घोड़े का नाम चेतक था।

पर्यायवाची : अमृतसहोदर, अरघ, अर्घ, अर्वण, अलल्लाँ, अलल्लां, अश्व, केशरी, केशी, केसरी, केहरी, घोट, घोटक, तारखी, तार्क्ष्य, तुरंग, तुरंगम, तुरग, परुद्वार, पेलि, पेली, प्रयोग, मराल, माषाश, ययी, ययु, युयु, रैवंता, वातप्रमी, वृषण, वृषल, शालिहोत्र, शिखी, श्रीपुत्र, हय, हयंद, होबार

Solid-hoofed herbivorous quadruped domesticated since prehistoric times.

equus caballus, horse

२. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी

अर्थ : नर घोड़ा।

उदाहरण : सैनिक घोड़े पर नहीं अपितु घोड़ी पर सवार था।

पर्यायवाची : अलल्लाँ, अलल्लां, अश्व, केशरी, केशी, केसरी, घोट, घोटक, तारखी, तुरंग, तुरंगम, तुरग, पेलि, मराल, युयु, हय, हयंद

The male of species Equus caballus.

male horse

ആണ്കുതിര.

സൈനികന് ആണ് കുതിരയുടെ പുറത്തല്ല പിന്നയോ പെണ്കുതിരയുടെ പുറത്ത് സഞ്ചരിച്ചു.
അജരം, അത്യം, അശ്വം, കുതിര, ഘോടകം, തുരംഗം, തുരംഗമം, തുരഗം, ദണ്ഡം, പീതി, യയി, യയു, യുയു, ലട്വ, ലട്വം, ലലാമം, വടവ, വാജി, വാരകം
३. संज्ञा / भाग

अर्थ : बंदूक जैसे शस्त्रों में की वह कमानी जिसे दबाते या खींचते ही गोली चल जाती है।

उदाहरण : उसने निशाना साधा और ट्रिगर दबा दिया।

पर्यायवाची : कुत्ता, चुटकी, ट्रिगर, लिबलिबी

Lever that activates the firing mechanism of a gun.

gun trigger, trigger

വലിക്കുമ്പോള്‍ ഉണ്ട പുറത്ത് ചാടുന്ന തോക്ക് മുതലായ ആയുധങ്ങളില്‍ ഉണ്ടാകുന്ന സ്പ്രിങ്.

അവന്‍ ഉന്നം വെച്ചിട്ട് കാഞ്ചി വലിച്ചു.
കാഞ്ചി
४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : शतरंज का एक मोहरा।

उदाहरण : उसका एक घोड़ा मारा गया।

A chessman shaped to resemble the head of a horse. Can move two squares horizontally and one vertically (or vice versa).

horse, knight

ചതുരംഗത്തിലെ ഒരു കരു.

അവന്റെ ഒരു കുതിര പോയി.
കുതിര
५. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : एक तरह का ऊँचा स्टूल जिस पर चढ़ने के लिए सीढ़ियाँ बनी होती हैं।

उदाहरण : घोड़े पर चढ़कर बाई पंखा साफ करने लगी।

കയറുവാന്‍ പടികളുള്ള ഉയരത്തിലുള്ള ഒരു തരം സ്റ്റൂള്.

മരക്കുതിരയില് നിന്നുകൊണ്ട് ജോലിക്കാരി ഫാന് തുടച്ചുകൊണ്ടിരിക്കുന്നു.
മരക്കുതിര
६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति
    संज्ञा / भाग

अर्थ : दीवार से बाहर निकला हुआ वह पत्थर का टुकड़ा जो ऊपरी भार संभालने के लिए लगाया जाता है।

उदाहरण : उसको घोड़े से चोट लग गई।

पर्यायवाची : घोड़िया, घोरिया

താങ്ങുകല്ല

അവന്റെ തല താങ്ങുകല്ലിൽ തട്ടി മുറിഞ്ഞു
താങ്ങുകല്ല
७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : तख़्ता, चित्रफलक आदि को भूमि से ऊँचाई पर खड़ा करने के लिए, आधार के रूप में उपयोग में लाई जाने वाली एक लकड़ी की चौखट।

उदाहरण : तख़्ते का घोड़ा कहाँ है?

पर्यायवाची : घोड़ी

८. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह तिपाई जिस पर मृदंग रखकर बजाते हैं।

उदाहरण : सुनंदा को मंदिर के एक कोने पर मृदंग रखने का ऊँचा घोड़ा दिखा।

पर्यायवाची : घोड़ी

९. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : खेल में वह व्यक्ति जिसकी पीठ पर दूसरे बच्चे घोड़े पर सवार होने की तरह सवार होते हैं।

उदाहरण : बच्चे घोड़े को तेजी से चलने के लिए कह रहे हैं।

पर्यायवाची : घोड़ी

ഒരു ജന്തു അതിന് നല്ല വേഗതയാണ് അതെ വേഗത്തിൽ പ്രവർത്തിക്കാൻ പറയുന്നത്

കുട്ടികളോട് കുതിരയെ പോലെ വേഗത്തിൽ പ്രവർത്തിക്കൻ പറഞ്ഞു
കുതിര
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।