अर्थ : वह बात जो ईश्वर की ओर से कही हुई और आकाश से सुनाई पड़नेवाली मानी जाती है।
उदाहरण :
आकाशवाणी हमेशा सच होती है।
पर्यायवाची : अनाहद-वाणी, आकाश-वचन, आकाशभाषित, आकाशवचन, इलहाम, दिव्य वाणी, दिव्यवाक्य, देववाणी, दैवीवाणी, पुष्पशकटी
अर्थ : वह स्थान जहाँ से रेडियो पर कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं।
उदाहरण :
कृषि परिचर्चा के लिए चाचाजी आकाशवाणी केंद्र गए थे।
पर्यायवाची : आकाशवाणी केंद्र, आकाशवाणी केन्द्र, रेडियो स्टेशन
अर्थ : वह प्रणाली जिसके तहत विद्युतचुंबकीय तरंगों के द्वारा रेडियो पर कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं।
उदाहरण :
आकाशवाणी और दूरदर्शन की विज्ञापन सेवाओं से सरकार को राजस्व प्राप्त होता है।