अर्थ : प्रकाश का अभाव।
उदाहरण :
सूर्य डूबते ही चारों ओर अंधकार हो जाता है।
पर्यायवाची : अँधियार, अँधियारा, अँधियारी, अँधियाला, अँधेरा, अँधेरिया, अँधेरी, अंध, अंधकार, अंधार, अंधियारा, अंधेरा, अंधेरिया, अंधेरी, अधेलिका, अन्ध, अन्धार, अन्धियारा, अन्धेरा, अन्धेरी, अप्रकाश, आँध, झाँई, तम, तमस, तमस्, तमिस्र, ताम, तामस, तारीकी, तिमिर, दाज, ध्वांत, ध्वान्त, नभाक, नभोरजस, निद्रावृक्ष, नीलपंक, नीलपङ्क, प्रकाशरहितता, प्रकाशशून्यता, मेचक, शाबर
वह शक्ति या तत्व जिसके योग से वस्तुओं आदि का रूप आँख को दिखाई देता है।
सूर्य के उगते ही चारों ओर प्रकाश फैल गया।अर्थ : ज्ञान न होने की अवस्था या भाव।
उदाहरण :
सच्चा गुरु अज्ञानता को दूर करके व्यक्ति के जीवन को ज्ञान रूपी प्रकाश से भर देता है।
पर्यायवाची : अंधकार, अजानता, अज्ञान, अज्ञानता, अज्ञानपन, अप्रत्यक्षा, अयानप, अयानपन, अवित्ति, अविवेक, अविवेकता, अविवेकत्व, जहल, जिहालत, ज्ञानहीनता, तम, तमस, तमस्, मूढ़ता, मोह