अर्थ : हिंदी भाषा का या हिंदी से संबंधित।
उदाहरण :
मैं हिंदी फिल्में देखना पसंद करता हूँ।
पर्यायवाची : हिंदी
अर्थ : भारत का या भारत से संबंध रखने वाला।
उदाहरण :
बहुत दिनों तक भारतीय जनता गुलामी की जंजीरों में जकड़ी रही।
पर्यायवाची : भारतीय, हिंदी, हिंदुस्तानी, हिंदोस्तानी, हिन्दुस्तानी, हिन्दोस्तानी
अर्थ : देवनागरी लिपि में लिखी जानेवाली वह भाषा जो मुख्यतः भारत के उत्तर और मध्य भाग में बोली जाती है।
उदाहरण :
हिंदी भारत की राजभाषा है।
पर्यायवाची : हिंदवी, हिंदी, हिंदी भाषा, हिन्दवी, हिन्दी भाषा
अर्थ : वह विषय जिसमें हिन्दी भाषा और उसके साहित्य, व्याकरण आदि का अध्ययन किया जाता है।
उदाहरण :
मुझे हिन्दी में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
पर्यायवाची : हिंदी
अर्थ : भारत में रहनेवाला व्यक्ति।
उदाहरण :
तिरंगा भारतीयों की शान है।
पर्यायवाची : भारत, भारतवासी, भारतीय, हिंदी, हिंदुस्तानी, हिंदोस्तानी, हिन्दुस्तानी, हिन्दोस्तानी
अर्थ : भारत का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो।
उदाहरण :
विदेशों में रहनेवाले भारतीयों को अपने देश का ऋण अवश्य चुकाना चाहिए।
पर्यायवाची : भारतीय, हिंदी, हिंदुस्तानी, हिंदोस्तानी, हिन्दुस्तानी, हिन्दोस्तानी