अर्थ : हँसने से उत्पन्न शब्द।
उदाहरण :
उसकी हँसी यहाँ तक सुनाई दे रही है।
अर्थ : मन बहलाने वाली बात।
उदाहरण :
वह सबसे हँसी-मज़ाक़ करते रहता है।
पर्यायवाची : अभिहास, केलि, कौतुक, खिलवाड़, खेलवाड़, चुहल, ठट्ठा, ठिठोली, तफरीह, तफ़रीह, दिल्लगी, निधुवन, परिहास, प्रहसन, मज़ाक़, मजाक, मसखरी, मसख़री, मस्खरी, मस्ख़री, विनोद, विनोदोक्ति, हँसी मज़ाक़, हँसी मजाक, हँसी-मज़ाक़, हँसी-मजाक, हंसी मज़ाक़, हंसी मजाक, हंसी-मज़ाक़, हंसी-मजाक, हास-परिहास, हास्य, हास्य-परिहास
अर्थ : किसी को चिढ़ाने, दुखी करने, नीचा दिखाने आदि के लिए कही जाने वाली वह बात जो स्पष्ट शब्दों में न होने पर भी अथवा विपरीत रूप की होने पर भी उक्त प्रकार का अभिप्राय या आशय प्रकट करती हो।
उदाहरण :
नेता जी विपक्षी का व्यंग्य सुनकर क्रोधित हो गए।
पर्यायवाची : अधिक्षेप, काकु, नोंक झोंक, नोंक-झोंक, नोंकझोंक, नोक झोंक, नोक झोक, नोक-झोंक, नोक-झोक, नोकझोंक, नोकझोक, फबती, फब्ती, मखौल, व्यंग, व्यंग्य, व्यङ्ग, व्यङ्ग्य, शोशा