अर्थ : छिपी, दबी या अज्ञात बात या वस्तु आदि के विषय में जानकारी होना।
उदाहरण :
शोषण के शिकार लोगों को सामने आना चाहिए।
पर्यायवाची : उजागर होना, प्रकाश में आना
अर्थ : में शामिल होना या किसी काम आदि का समर्थन करने के लिए साथ आना या होना।
उदाहरण :
समाज का हर वर्ग अच्छे कामों के समर्थन में सामने आ रहा है।