अर्थ : अन्तरराष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा को बढावा देने के लिए बना स्वतन्त्र राष्ट्रों का एक सङ्गठन।
उदाहरण :
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना १९४५ में द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् हुई थी।
पर्यायवाची : यूएन, यूनाइटेड नेशन, यूनाइटेड नेशन्स, संयुक्त राष्ट्र संघ, संयुक्त राष्ट्रसंघ
अर्थ : उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का एक देश।
उदाहरण :
कई भारतीय अमेरिका में जाकर बस गए हैं।
पर्यायवाची : अमरीका, अमरीका देश, अमेरिका, अमेरिका देश, यू एस, यू एस ए, यूएस, यूएसए, यूनाइटेड स्टेट्स, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरीका, संयुक्त राज्य अमरीका, संयुक्त राज्य अमेरिका