अर्थ : वे देश या राष्ट्र जो विपत्ति के समय मित्र भाव से परस्पर सहयोग दें।
उदाहरण :
नेपाल भारत का मित्र राष्ट्र है।
पर्यायवाची : मित्र देश, मित्रदेश, मित्रराष्ट्र
अर्थ : द्वितीय विश्वयुद्ध के समय धुरी राष्ट्र का विरोध करने वाले सभी देशों का समूह।
उदाहरण :
ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस मित्र राष्ट्र के प्रमुख देश थे।
पर्यायवाची : ऐलाइज़, ऐलाइड पावर्स, मित्र देश, मित्रदेश, मित्रराष्ट्र, संश्रित राष्ट्र
अर्थ : प्रथम विश्वयुद्ध में केंद्र राष्ट्र का विरोध करने वाले सभी देशों का समूह।
उदाहरण :
मित्र राष्ट्र में ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, रूस तथा अन्य देश शामिल थे।
पर्यायवाची : ऐलाइज़, ऐलाइड पावर्स, मित्र देश, मित्रदेश, मित्रराष्ट्र, संश्रित राष्ट्र