अर्थ : वह मेवा या मिठाई जो विवाह के बाद वर पक्ष की ओर से लड़की वालों के घर भेजे जाते हैं।
उदाहरण :
माधुरी की माँ ने सबके घर बरी भिजवाया।
अर्थ : एक प्रकार की घास।
उदाहरण :
मंगला चारे के लिए बरी काट रही थी।
अर्थ : भट्टी में फूँके हुए एक तरह के कंकड़ जिन्हें बुझा तथा पीटकर दीवारों आदि की गोड़ाई और पलस्तर के लिए मसाला तैयार किया जाता है।
उदाहरण :
राजगीर बरी में सिमेंट मिला रहा है।
अर्थ : जो आरोप से मुक्त हो गया हो।
उदाहरण :
न्यायालय ने श्याम को बरी कर दिया।
पर्यायवाची : आरोप मुक्त