अर्थ : एक बहुमूल्य पीली धातु जिसके गहने आदि बनते हैं।
उदाहरण :
आजकल सोने का भाव आसमान छू रहा है।
चैतन्य महापुरुष के शरीर से स्वर्ण जैसी आभा निकलती थी।
पर्यायवाची : अग्नि, अभ्र, अर्ह, अवष्टंभ, अवष्टम्भ, अश्मकर, अष्टापद, आग्नेय, कंचन, कञ्चन, कनक, कांचन, काञ्चन, गोल्ड, चामीकर, ज़र, तामरस, तार्क्ष्य, त्रिनेत्र, दत्र, पुरुद, भद्र, मनोहर, मरुत्, रंजन, रञ्जन, रसविरोधक, वरवर्ण, वर्णि, वसु, शतकुंभ, शतकुम्भ, शतकौंभ, शतकौंभक, शतकौम्भ, शतकौम्भक, शतखंड, शतखण्ड, शातकुंभ, शातकुम्भ, शातकौंभ, शातकौम्भ, शुक्र, श्रीमत्कुंभ, श्रीमत्कुम्भ, सुवरन, सुवर्ण, सोना, स्वर्ण, हाटक, हिरण्य, हेम
अर्थ : अठारह पुराणों में से एक।
उदाहरण :
श्याम गरुड़पुराण पढ़ रहा है।
पर्यायवाची : गरुड़ पुराण, गरुड़पुराण
अर्थ : एक उपनिषद्।
उदाहरण :
गारुड़ उपनिषद् अथर्व वेद से संबंधित है।
पर्यायवाची : गारुड़ उपनिषद, गारुड़ उपनिषद्, गारुड़ोपनिषद, गारुड़ोपनिषद्
अर्थ : सर्प का विष उतारने का मंत्र।
उदाहरण :
गारुड़ मंत्र के देवता गरुड़ हैं।
पर्यायवाची : गारुड़ मंत्र
अर्थ : गरुड़ के आकार की एक तरह की सेना की व्यूह रचना।
उदाहरण :
प्राचीन काल के युद्धों में गारुड़ व्यूह का प्रयोग होता था।
पर्यायवाची : गारुड़ व्यूह
अर्थ : एक प्राचीन अस्त्र।
उदाहरण :
रावण के नागास्त्र को काटने के लिए श्रीराम ने गरुड़ास्त्र छोड़ा था।
पर्यायवाची : गरुड़ास्त्र
अर्थ : गरुड़ संबंधी या गरुड़ का।
उदाहरण :
गारुड़ मंत्र से सर्प का विष उतर जाता है।