अर्थ : टूट-फूटकर नष्ट होना।
उदाहरण :
कभी सबसे अच्छी मानी जाने वाली यह हवेली समय के साथ उजड़ गई।
पर्यायवाची : उखड़ना-पुखड़ना, उजड़ना, उजरना, ध्वस्त होना
अर्थ : मानवरहित होना।
उदाहरण :
आँधी-तूफ़ान से कई बस्तियाँ उजड़ गयीं।
पर्यायवाची : उजड़ना, उजरना, विरान होना
अर्थ : उदास या म्लान होना।
उदाहरण :
माँ से मिलने की तड़प में छोटा बच्चा उदस गया है।
पर्यायवाची : उदास होना, मलिनाना, म्लान होना
अर्थ : किसी को उदास करना या बनाना।
उदाहरण :
उन्होंने हँसते-खेलते बच्चों को डाँटकर उदास कर दिया।
पर्यायवाची : उदास करना, मलिनाना, म्लान करना