अर्थ : आकाश में वह मंडल जहाँ तक सूर्य की किरणों का संचार है।
उदाहरण :
आकाशकक्षा की परिधि १८७१२०६९२०००००००० योजन बताई गई है।
पर्यायवाची : आकाश-कक्षा, आकाशकक्षा
अर्थ : दृष्टि की पहुँच की अन्तिम सीमा पर का वह गोलाकार स्थान जहाँ आकाश और पृथ्वी दोनों मिले हुए जान पड़ते हैं।
उदाहरण :
क्षितिज में डूबता हुआ सूरज कितना सुन्दर लग रहा है।
पर्यायवाची : आकाश-कक्षा, आकाशकक्षा, क्षितिज, दिगंत, दिगन्त