अर्थ : दान न लेने की क्रिया।
उदाहरण :
अपरिग्रह मनुष्य को स्वावलंबी बनाता है।
अर्थ : शरीर की आवश्यकता से अधिक धन का परित्याग।
उदाहरण :
वे अपरिग्रह के बाद आश्रम में रहने लगे हैं।
अर्थ : जैनशास्त्रानुसार मोह का परित्याग।
उदाहरण :
अपरिग्रह के बिना सांसारिक दुखों का अंत नहीं होता है।
अर्थ : साधना में यम का एक भेद।
उदाहरण :
अपरिग्रह के बिना साधना फलित नहीं हो सकेगी।