अर्थ : बहुत अधिक अंधकार।
उदाहरण :
घोर अंधकार में जंगल में कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था।
पर्यायवाची : अंधतमस, अंधतामिस्र, अंधाधुंध, अन्धतमस, अन्धाधुन्ध, घोर अंधकार, घोर अन्धकार
अर्थ : एक नरक जिसमें विश्वासघातियों को जाना पड़ता है।
उदाहरण :
अंधतामिस्र का वर्णन मनुस्मृति में भी मिलता है।
पर्यायवाची : अंधतामिस्र, अंधतामिस्र नरक, अन्धतामिस्र नरक
अर्थ : योगशास्त्र के अनुसार पंच क्लेशों में से एक।
उदाहरण :
अंधतामिस्र में व्यक्ति को कुछ सूझता नहीं है।
पर्यायवाची : अंधतामिस्र, मृत्यु भय