अर्थ : वह अपारदर्शक चमकीला खनिज द्रव्य जिससे बर्तन, तार, गहने, शस्त्र आदि बनते हैं।
उदाहरण :
सोना एक कीमती धातु है।
पर्यायवाची : मेटल
अर्थ : शरीर को बनाए रखने वाले भीतरी तत्व या पदार्थ जो वैद्यक के अनुसार सात हैं।
उदाहरण :
हमारे शरीर में रस, रक्त, माँस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र - ये सात धातुएँ हैं।
अर्थ : शरीर की वह धातु जिससे उसमें बल, तेज और कान्ति आती है और सन्तान उत्पन्न होती है।
उदाहरण :
वह वीर्य संबंधी रोग से पीड़ित है।
पर्यायवाची : इंद्रिय, इन्द्रिय, धातुप्रधान, धातुराजक, नुत्फा, पुंसत्व, पुंस्त्व, बीज, मज्जारस, रेत, रेतन, रेतस्, रेत्र, वीर्य, वृष्ण्य, शुक्र, शुचीरता, शुचीर्य, शुटीर्य, हिरण्य, हीर
अर्थ : क्रिया का मूल रूप।
उदाहरण :
संस्कृत में भू, कृ, आदि धातुएँ हैं।