अमरकोश भारतीय भाषाओं का एक अनूठा शब्दकोश है। शब्द का किस संदर्भ में उपयोग किया गया है उसके अनुसार अर्थ बदलता रहता है। यहां पर शब्दों के विभिन्न अभिप्रायों का अर्थ वाक्य प्रयोग उदाहरण एवम् पर्यायवाची शब्दों के साथ विस्तृत वर्णन किया गया है।
अमरकोश में हिन्दी भाषा के एक लाख से अधिक शब्द उपलब्ध हैं। खोजने के लिए कृपया किसी शब्द की प्रविष्टि करें।
अर्थ : बोध करने की वृत्ति या शक्ति जिसके द्वारा जीवों को अपनी आवश्यकताओं और स्थितियों के अनुसार अनेक प्रकार की अनुभूतियाँ होती हैं।
उदाहरण :
चेतना ही जीवन का लक्षण है।
मृतक का शरीर संज्ञा शून्य होता है।
पर्यायवाची : अंगानुभूति, चेतन शक्ति, चेतन-शक्ति, चेतना, चैतन्य, ज्ञान, संज्ञा, सुध, सुधि
अन्य भाषाओं में अनुवाद :
An alert cognitive state in which you are aware of yourself and your situation.
He lost consciousness.अर्थ : ईर्ष्या या क्रोध के कारण दुख की अनुभूति करना।
वाक्य प्रयोग : सहकर्मी की पदोन्नति के बारे में सुनकर रहमान अंगारों पर लोटने लगा।