अर्थ : वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।
उदाहरण :
इस काम को करने के पीछे आपका क्या उद्देश्य है?
अपने उद्देश्य से आपको भटकना नहीं चाहिए।
पर्यायवाची : अनुबंध, अनुबन्ध, अपदेश, अभिप्राय, आवश्यकता, आशय, इष्ट, उद्देश्य, उपलक्ष्य, कारण, तुक, ध्येय, निमित्त, नियत, नीयत, प्रयोजन, मंशा, मंसा, मकसद, मक़सद, मतलब, मनसा, मिशन, मुद्दा, लक्ष्य, समायोग, साध्य
अर्थ : मूल कारण।
उदाहरण :
समस्या के हेतु पर ध्यान देकर हल खोजिए।
अर्थ : प्रमाणित करने वाली बात।
उदाहरण :
वक़ील हेतु की खोज में लगा हुआ है।
अर्थ : एक अर्थालंकार।
उदाहरण :
हेतु में कारण ही कार्य के रूप में दिखलाया जाता है।
अर्थ : न्याय में वह लक्षण, तर्क या युक्ति जिसके आधार पर कोई बात सिद्ध करने का प्रयत्न किया जाता है।
उदाहरण :
आपके द्वारा प्रस्तुत हेतु से आपकी बातें सिद्ध नहीं होतीं।
पर्यायवाची : साधक