पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से शकुन शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

शकुन   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य
    संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / संकल्पना

अर्थ : किसी विशेष कार्य के आरंभ में दिखाई देने वाले शुभ या अशुभ लक्षण।

उदाहरण : स्त्रियों की बायीं आँख फड़कना शुभ शगुन जबकि पुरुषों की बायीं आँख फड़कना अपशगुन माना जाता है।

पर्यायवाची : शगुन, सगुन

A sign of something about to happen.

He looked for an omen before going into battle.
omen, portent, presage, prodigy, prognostic, prognostication

ഏതെങ്കിലും വിശേഷ കാര്യങ്ങളുടെ ആരംഭത്തില്‍ കാണപ്പെടുന്ന ശുഭമായ അല്ലെങ്കില് അശുഭമായ ലക്ഷണം

പെണ്ണുങ്ങളുടെ ഇടതു കണ്ണ് തുടിക്കുന്നത് നല്ല ശകുനവും നേരെ മറിച്ച്‌ ആണുങ്ങളുടെ ഇടത്‌ കണ്ണ് തുടിക്കുന്നത്‌ അപശകുനമായും കരുതുന്നു.
നിമിത്തം, ലക്ഷണം, ശകുനം, ശുഭാശുഭസൂചന
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / सामाजिक कार्य

अर्थ : शुभ मुहूर्त में होने वाली रस्म या कार्य।

उदाहरण : शगुन में बाधा न पड़े इसलिए सर्वप्रथम गणपतिजी की पूजा की जाती है।

पर्यायवाची : शगुन, सगुन

ശുഭ മുഹൂര്ത്തത്തില്‍ ചെയ്യപ്പെടുന്ന കാര്യം

ശകുനപ്പിഴ വരാതിരിക്കാന്‍ ഏറ്റവും ആദ്യം ഗണപതിയുടെ പൂജ നടത്തണം
ശകുനം
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / समय / अवधि

अर्थ : फलित ज्योतिष के अनुसार निकाला हुआ वह समय जब कोई शुभ काम किया जाए।

उदाहरण : विवाह का शुभ मुहूर्त आज शाम सात बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक है।

पर्यायवाची : इष्ट-काल, इष्टकाल, बरसायत, मंगल बेला, महूरत, मुहूरत, मुहूर्त, शगुन, शुभ काल, शुभ घड़ी, शुभ मुहूर्त, शुभ लगन, शुभ लग्न, शुभ-काल, शुभकाल, सगुन, साइत, सायत

ജ്യോതിഷം അനുസരിച്ചുള്ള സമയം ആ സമയത്ത് ഏതെങ്കിലും ശുഭ കാര്യം ആരംഭിക്കും

വിവാഹത്തിനുള്ള ശുഭ മുഹൂര്ത്തം ഇന്ന് വൈകിട്ട് ഏഴു മണി മുതല്‍ രാത്രി പതിനൊന്ന് മണിവരെയാണ്
ശുഭ മുഹൂര്ത്തം
४. संज्ञा / जातिवाचक संज्ञा
    संज्ञा / सजीव / जन्तु / पक्षी

अर्थ : पंख और चोंच वाला द्विपद जिसकी उत्पत्ति अंडे से होती है और जो नियततापी होता है।

उदाहरण : झील के किनारे रंग-बिरंगे पक्षी बैठे हैं।

पर्यायवाची : अंतरिक्षसत्, अन्तरिक्षसत्, आकाशचारी, उड़ु, उड़ुचर, खग, चिड़िया, जिह्वारद, तपस, दिवाचर, द्विज, द्विजाति, द्विपक्ष, नभश्चर, नभसंगम, नीड़क, नीड़ज, पंखी, पंछी, पक्षी, पखेरू, पतंगम, पतंगी, पतग, पतत्रि, पतन्, पतम, पतय, पत्रती, पत्ररथ, पत्रवाज, पत्रवाह, परिंदा, परिन्दा, पर्णवी, पाँखी, पांखी, पाखी, रसनारव, विहंग, विहंगम, विहग

Warm-blooded egg-laying vertebrates characterized by feathers and forelimbs modified as wings.

bird

५. संज्ञा / सजीव / जन्तु / पक्षी

अर्थ : एक बड़ा दिनचर शिकारी पक्षी जो प्रायः मरे हुए पशु-पक्षियों के मांस का भक्षण करता है।

उदाहरण : गिद्ध की दृष्टि पैनी होती है।
शास्त्र के अनुसार जिस भवन पर गिद्ध बैठ जाए उसमें नहीं रहना चाहिए।

पर्यायवाची : गिद्ध, गिध, गीध, दीर्घदर्शी, वज्रचंचु, वज्रतुंड, वज्रतुण्ड

Any of various large diurnal birds of prey having naked heads and weak claws and feeding chiefly on carrion.

vulture

६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु

अर्थ : हिन्दुओं में वर-कन्या के विवाह की बात पक्की होने पर कन्या-पक्षवालों द्वारा वर-पक्षवालों को दिया जाने वाला धन।

उदाहरण : हमें सिर्फ़ सवा रुपए और एक नारियल का शगुन दीजिए।

पर्यायवाची : शगुन, सगुन

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।