अर्थ : मनुष्य जाति के जीवों के दो भेदों में से एक जो गर्भ धारण करके संतान उत्पन्न कर सकती है।
उदाहरण :
आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं।
पर्यायवाची : अंगना, अबला, औरत, ज़न, जोषिता, तनु, तिय, तिरिया, तीव, त्रिया, नार, नारी, बैयर, भाम, भामा, भामिनी, महिला, मानवी, मानुषी, मेहना, योषिता, रमणी, लुगाई, लोगाई, वनिता, वामा, वासिता, सुनंदा, सुनन्दा, स्त्री
अर्थ : सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच का समय।
उदाहरण :
श्याम रात को ग्यारह बजे तक पढ़ता है।
जाड़े में रात्रिमान बड़ा होता है।
पर्यायवाची : अंधिका, अन्धिका, इंद्र, इन्द्र, चंद्र-कांता, चंद्रकांता, चक्रभेदिनी, चन्द्र-कान्ता, चन्द्रकान्ता, छनदा, तन्यतु, तमयी, तमस्विनी, तमा, ताराभूषा, तुंगी, त्रियामा, निशा, निशाभाग, निशि, निशिता, निशीथ, निशीथिनी, निशीथ्या, निषद्वरी, निसि, यामवती, यामा, यामि, यामिका, यामिन, यामिनि, यामिनी, यामीरा, रजनी, रणि, रात, रात्रि, रात्रिमान, रैन, रैना, विभावरी, शताक्षी, शब, शर्वरी, श्रीसदा, सर्वरी