अर्थ : जल का वह प्राकृतिक प्रवाह जो किसी पर्वत से निकलकर निश्चित मार्ग से होता हुआ समुद्र या किसी दूसरे बड़े जल प्रवाह में गिरता है।
उदाहरण :
गंगा, यमुना, सरस्वती, सतलुज, कावेरी, सरयू आदि भारत की प्रमुख नदियाँ हैं।
पर्यायवाची : अग्रु, अपगा, अर्णा, आपगा, आपया, कल्लोलिनी, कूलवती, तटनी, तटिनी, तरंगवती, तरंगालि, तरंगिणी, तरनि, दरिया, नदिया, नदी, निम्नगा, निर्झरणी, पर्वतजा, पुलिनवति, विरेफ, वेगगा, शिफा, शैवलिनी, सरि, सरिता, सलिला, स्रोतवती, स्रोतस्विनी, ह्रदिनी
अर्थ : सींग वाला एक पालतू शाकाहारी मादा चौपाया जो अपने दूध के लिए प्रसिद्ध है।
उदाहरण :
गाय अपने बछड़े को दूध पिला रही है।
हिन्दू लोग गाय को गो-माता कहते हैं एवं उसकी पूजा करते हैं।
पर्यायवाची : इड़ा, इला, उषा, गऊ, गाय, गैया, गो, गौ, तनू, धात्री, धेनु, निलिंपा, निलिम्पा, पीवरी, रेवती, रोहिणी, वृषा, सुरभि