अर्थ : सोचने समझने और निश्चय करने की वृत्ति या मानसिक शक्ति।
उदाहरण :
औरों की बुद्धि से राजा बनने की अपेक्षा अपनी बुद्धि से फ़कीर बनना ज़्यादा अच्छा है।
पर्यायवाची : अकल, अक़ल, अक़्ल, अक्ल, अभिबुद्धि, आत्मसमुद्भवा, आत्मोद्भवा, इड़ा, जहन, ज़हन, ज़िहन, ज़ेहन, जिहन, जेहन, दिमाग, दिमाग़, धी, धी शक्ति, प्रज्ञा, प्रतिभान, प्राज्ञता, प्राज्ञत्व, बूझ, मति, मनीषा, मनीषिका, मस्तिष्क, मेधा, विवेक, संज्ञा, समझ
अर्थ : बाइबिल में वर्णित एक वृक्ष।
उदाहरण :
ज्ञानवृक्ष के प्रतिबंधित फल को खाने के कारण आदम और ईव को पृथ्वी पर आना पड़ा था।
पर्यायवाची : ज्ञानवृक्ष, ट्री आफ नालेज, बुद्धिवृक्ष, बोधवृक्ष