अर्थ : पानी की धारा में डाल या छोड़ देना।
उदाहरण :
हिन्दू मृतक की अस्थियों को नदी में बहाते हैं।
पर्यायवाची : प्रवाहित करना
अर्थ : द्रव पदार्थ को नीचे की ओर जाने में प्रवृत्त करना।
उदाहरण :
बच्चे ने टंकी में एकत्रित जल को बहा दिया।
पर्यायवाची : चलाना, प्रवाहित करना
अर्थ : नष्ट या बरबाद करना।
उदाहरण :
ठाकुर के बेटे ने जुए में खूब पैसा फूँका।
बेटे ने लापरवाही से पिता का जमा-जमाया व्यापार बैठा दिया।
पर्यायवाची : गँवाना, ठिकाने लगाना, डुबाना, डुबोना, तबाह करना, तहस-नहस करना, नष्ट करना, फूँकना, फेंकना, बरबाद करना, बिठाना, बिलवाना, बैठाना, लुटाना, लुटिया डुबाना, लुटिया डुबोना