अर्थ : कोई ऐसा तत्व जो कोई कार्य करता, कराता या क्रियात्मक रूप में अपना प्रभाव दिखलाता हो।
उदाहरण :
इस कार्य के दौरान आपकी शक्ति का पता चल जायेगा।
पर्यायवाची : अवदान, कुव्वत, कूवत, क्षमता, ज़ोर, जोर, ताकत, ताक़त, दम, दम-खम, दम-ख़म, दमखम, दमख़म, दाप, पावर, बूता, वयोधा, वाज, वीर्या, वृजन, शक्ति, सत्त्व, सत्व, हीर
अर्थ : राज्य या शासन के सशस्त्र सैनिकों आदि का वर्ग जिसकी सहायता से युद्ध, रक्षा, शांतिस्थापना आदि कार्य होते हैं।
उदाहरण :
हमारे राज्य का पुलिस बल बहुत सशक्त है।
पर्यायवाची : फोर्स
अर्थ : ऐसा आधार या आश्रय जिसके सहारे अपने बूते या शक्ति से बढ़कर कोई काम किया जाता है।
उदाहरण :
बच्चा घुटनों के बल चलने लगा है।
अर्थ : कृष्ण के बड़े भाई जो रोहिणी के पुत्र थे।
उदाहरण :
बलराम शेषनाग के अवतार माने जाते हैं।
पर्यायवाची : अच्युताग्रज, अहीश, एककुंडल, कामपाल, कूटहंता, कूटहन्ता, तालकेतु, तालभृत, तालांक, दाऊ, प्रपाली, प्रियमधु, फाल, बकबैरी, बकवैरी, बलदाऊ, बलदेव, बलभद्र, बलराम, मधुप्रिय, यमुनाभिद्, रेवतीरमण, रेवतीश, लांगली, वज्रदेह, संकर्षण, संवर्त्त, सीताधर, सीरी, सौनंदी, सौनन्दी, हलधर
अर्थ : एक असुर।
उदाहरण :
बल का वर्णन पुराणों में मिलता है।