अर्थ : काम में आने या खर्च होने से रोकना।
उदाहरण :
मनोहर ने कंजूसी द्वारा बहुत पैसा बचाया।
पर्यायवाची : बचत करना
अर्थ : विपत्ति या कष्ट आदि में न पड़ने देना।
उदाहरण :
चौकीदार ने चोरों से गाँववालों को बचाया।
पर्यायवाची : अँदाना, बरकाना, रक्षा करना
अर्थ : दूर या अलग रखना।
उदाहरण :
कीटनाशक दवाओं को बच्चों की पहुँच से बचाना चाहिए।
अर्थ : खराब न होने देना।
उदाहरण :
अचार को तेल में डुबाकर अधिक दिनों तक बचाया जा सकता है।
पर्यायवाची : परिरक्षित करना, संरक्षित रखना, सुरक्षित रखना
अर्थ : अतिक्रमण, शिकार करने, मछली आदि मारने से दूर रखना या उपयोग न करने देना।
उदाहरण :
इस झील को बचाइए।
पर्यायवाची : संरक्षित रखना, सुरक्षित रखना
अर्थ : ऐसी क्रिया करना जिससे कुछ या कोई बचे।
उदाहरण :
हमें अपनी सम्मान को हर हालात में बचाना चाहिए।
पर्यायवाची : रक्षा करना