अर्थ : सोचने समझने और निश्चय करने की वृत्ति या मानसिक शक्ति।
उदाहरण :
औरों की बुद्धि से राजा बनने की अपेक्षा अपनी बुद्धि से फ़कीर बनना ज़्यादा अच्छा है।
पर्यायवाची : अकल, अक़ल, अक़्ल, अक्ल, अभिबुद्धि, आत्मसमुद्भवा, आत्मोद्भवा, इड़ा, जहन, ज़हन, ज़िहन, ज़ेहन, जिहन, जेहन, दिमाग, दिमाग़, धी, धी शक्ति, प्रतिभान, प्राज्ञता, प्राज्ञत्व, बुद्धि, बूझ, मति, मनीषा, मनीषिका, मस्तिष्क, मेधा, विवेक, संज्ञा, समझ
अर्थ : विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी।
उदाहरण :
सरस्वती का वाहन हंस है।
पर्यायवाची : इरा, इला, कादंबरी, कादम्बरी, गिरा, गी, ज्ञानदा, परमेष्ठिनी, पावका, पूत्कारी, ब्रह्माणी, ब्राह्मी, भारती, महाशुक्ला, महाश्वेता, मेधाविनी, वरवर्णिनी, वागीशा, वागीश्वरी, वागेश्वरी, वाग्देवी, वाचा, वाणी, विधिवधू, विमला, वीणा वादिनी, वीणावादिनी, वेदाग्रणी, वैखरी, शारदा, शुक्ला, श्रुतदेवी, सरस्वती, हंसवाहनी, हंसवाहिनी, हंसाधिरूढ़ा, हंसारूढ़ा