अर्थ : एक प्रकार का हिरण जिसके शरीर पर सफ़ेद या अन्य प्रकार की चित्ती पाई जाती है।
उदाहरण :
इस चिड़ियाघर में चीतलों की भरमार है।
पर्यायवाची : कुंडली, कुण्डली, चितकबरा हिरण, चितकबरा हिरन, चितरा, चित्रमृग, चीतल, सारंग
अर्थ : एक लता से प्राप्त सफेद रंग का पुष्प।
उदाहरण :
पाढ़ा औधष के रुप में प्रयुक्त होता है।
पर्यायवाची : अबिद्धकर्णी, पाठा, पाढ़, वृहत्तिक्ता
अर्थ : एक बेल जिसके पत्ते गोल और नोकदार, फूल सफेद तथा फल लाल और मकोय के समान होते हैं।
उदाहरण :
वैद्यक के अनुसार पाढ़ा कड़वी, चरपरी, तीखी, गरम व हड्डियों को जोड़ने वाली होती है।
पर्यायवाची : अंबा, अबिद्धकर्णी, अम्बा, अविद्धकर्णी, पाठा, पाढ़, रसा, वरा, वृतपर्णी, वृद्धतिक्ता