अर्थ : अनुचित रीति से अधिकार करना।
उदाहरण :
उसने किसानों की ज़मीन हड़प ली।
पर्यायवाची : कब्ज़ा करना, कब्ज़ा जमा लेना, कब्ज़ा जमाना, खाना, गटकना, घोंटना, डकारना, ढाँपना, पचा लेना, मारना, हजम करना, हज़म करना, हज्म करना, हड़पना, हथियाना
अर्थ : किसी काम या वस्तु आदि का अंत करना।
उदाहरण :
पहले यह काम खत्म करो।
उसने एक घंटे में दस किलोमीटर की दूरी तय की।
अमरीका ने वीसा का विवाद दूर किया।
पर्यायवाची : किनारे लगाना, खतम करना, खत्म करना, ठिकाने लगाना, तय करना, तै करना, दूर करना, पूरा करना, पूर्ण करना, समाप्त करना, हटाना
अर्थ : परिश्रम करा के या कष्ट देकर किसी के शरीर, मस्तिष्क आदि का क्षय करना।
उदाहरण :
वे नौकर को खूब पचाते हैं।
अर्थ : किसी पदार्थ का दूसरे पदार्थ को अपने में विलीन कर लेना या समा लेना।
उदाहरण :
आग अधिकतर वस्तुओं को पचा लेती है।