अर्थ : एक प्रसिद्ध पेड़ जिसके सभी अंग कड़ुए होते हैं।
उदाहरण :
नीम मानव के लिए बहुत ही उपयोगी है।
नीम की दातुन दाँतों को स्वच्छ और निरोगी बनाती है।
पर्यायवाची : अरिष्ट, कैटर्य, ज्येष्ठामलक, नलदंबु, नलदम्बु, निंब, निधमन, निम्ब, नींब, नीम, नीम्ब, पीतसार, पूयारि, प्रभद्र, महातिक्त, यवनेष्ट, रक्तमंजर, वरत्वक, विशीर्णपर्ण, वेणीर, शीर्णदल, शीर्णपत्र, शुकप्रिया, सुमन
अर्थ : पानी में होने वाले एक पौधे का पुष्प जो बहुत ही सुन्दर होता है।
उदाहरण :
सरोवर में कई रंगों के कमल खिले हुए हैं।
कमल से सरोवर की शोभा बढ़ जाती है।
पर्यायवाची : अंबुज, अंभोज, अब्ज, अम्बुज, अम्भोज, अरविंद, अरविन्द, अर्कबंधु, अर्कबन्धु, आस्यपत्र, इंदंबर, इंदीवर, इन्दम्बर, इन्दीवर, कँवल, कंज, कमल, कमलिनी, कुंद, कुन्द, जलरुह, जलेज, जलेजात, तामरस, नीरज, पंकज, पंकजन्मा, पंकजात, पद्म, पयोज, पर्णसि, पाथोज, पिंडपुष्प, पिण्डपुष्प, पुरइन, पुष्कर, प्रफुला, प्रफुल्ला, रवींद, रवीन्द, राजीव, वनरुह, वारिज, वारिरुह, शतदल, शतपत्र, शृंग, श्रीगेह, श्रीधाम, श्रीवास, श्रीवासक, सरोज, सलिलज
अर्थ : नदी, जलाशय, वर्षा आदि से मिलने वाला वह द्रव पदार्थ जो पीने, नहाने, खेत आदि सींचने के काम आता है।
उदाहरण :
जल ही जीवन का आधार है।
पर्यायवाची : अंध, अंबु, अंभ, अक्षित, अन्ध, अपक, अम्बु, अर्ण, अस्र, आब, इरा, उदक, उदक्, ऋत, कांड, काण्ड, कीलाल, घनरस, घनसार, जल, तपोजा, तामर, तोय, दहनाराति, धरुण, नार, नीर, नीवर, पय, पानी, पुष्कर, योनि, रेतस्, वसु, वाज, वारि, शबर, शवर, शवल, सलिल, सवर, सवल
अर्थ : जल में उत्पन्न होने वाला एक पौधा जो अपने सुन्दर फूलों के लिए प्रसिद्ध है।
उदाहरण :
बच्चे खेल-खेल में सरोवर से कमल उखाड़ रहे हैं।
पर्यायवाची : अंज, अंबुज, अंभोज, अम्बुज, अम्भोज, अरविंद, अरविन्द, इंदंबर, इंदीवर, इन्दम्बर, इन्दीवर, कँवल, कमल, जलरुह, जलेज, जलेजात, तामरस, नीरज, पंकज, पंकजन्मा, पंकजात, पंकेज, पंकेरुह, पद्म, पयोज, पाथोज, पुरइन, पुष्कर, प्रफुला, प्रफुल्ला, रविनाथ, रवींद, रवीन्द, वारिज, वारिरुह, शतदल, शतपत्र, शशिपुष्प, शृंग, श्रीगेह, श्रीधाम, श्रीवास, श्रीवासक